Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त 13 मार्च को होगी जारी। छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान होंगे लाभा

कोरबा( न्यूज उड़ान )प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों पात्र किसानों के योजना की 22वीं किश्त की राशि 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी, असम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

इस अवसर पर देश भर के लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसान परिवारों को 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजना की शुरुआत से अब तक 21 किश्तों के माध्यम से 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है।

​इस विशेष दिन को भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में "पी.एम. किसान उत्सव दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में इस किश्त के माध्यम से कुल 24,71,498 अद्वितीय लाभार्थियों को 498.83 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी।

आंकड़ों के अनुसार कोरबा जिले के 79,629 किसानों के खातों में 16.14 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।

​उत्सव दिवस के अवसर पर समस्त विलेज नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों के केंद्रीय स्थानों पर किसान सम्मेलन का आयोजन करें।

इस दौरान किसानों को योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने हेतु आवश्यक घटकों जैसे ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही, किसान 'नो योर स्टेटस' मॉड्यूल के माध्यम से अपने खाते में जमा हुई राशि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कृषि विभाग ने सभी पात्र कृषकों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन