Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह - 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया

वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार।

123 सपने, एक मिशन: एनटीपीसी कोरबा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 की परिवर्तनकारी सफलता का मनाया उत्सव।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण।

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत।

कोरबा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनूठी पहल — महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के द्वारा देहदान संकल्प लेने वाली अनीत

भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शॉल और श्रीफल भेंट कर किया सम्मान, रंग पंचमी के रंगों के साथ मनाया उत्सव।

कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने की।

इस अवसर पर बाकीमोंगरा मंडल भाजपा की महामंत्री श्रीमती अनीता राजपूत द्वारा समाज और मानवता की सेवा के उद्देश्य से लिए गए देहदान संकल्प की सराहना करते हुए उनका विशेष रूप से सम्मान किया गया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के द्वारा उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनीता राजपूत के इस महान संकल्प को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और लोगों को मानव सेवा के लिए जागरूक करती है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि देहदान का संकल्प मानवता की सर्वोच्च सेवा का प्रतीक है।

इस प्रकार के संकल्प समाज में जागरूकता लाने और लोगों को सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रंग पंचमी के अवसर पर एक-दूसरे को रंग लगाकर उत्सव भी मनाया।

इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और सभी ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन