: कोरबा के युवक की मार्मिक अपील मदद कर बचा लीजिए मेरी जान, युवक की दोनों किडनी हो चुकी है खराब
Sun, Apr 16, 2023
कोरबा। :
जिले के वार्ड क्रमांक 11 लक्ष्मणवन तालाब के समीप रहने वाले एक परिवार अपने 25 वर्षीय बेटे की दोनों किडनी फेल होने की सूरत में बेहद विकट परिस्थितियों से घिर चुका है. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद बदहाल होने के चलते भी लाडले के उपचार के लिए भारी-भरकम खर्च इस परिवार के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं, परिवार के मुखिया ने बताया कि उसके 25 वर्षीय बेटे छवि दास को पिछले वर्ष तकलीफ होने पर शहर के एक नामी चिकित्सक के पास दिखाया गया जहां साल भर इलाज करने के पश्चात डॉक्टर ने बताया कि दोनों किडनी खराब हो चुकी है और उसे जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया जहां से परिजनों ने रायपुर बिलासपुर सभी जगह इलाज कराया, लेकिन कहीं से आराम नहीं पड़ा अब घर की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है, उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रोजी मजदूरी करके अपना घर चला रहे हैं लेकिन युवक के इलाज में लाखों रुपए खर्च हो जाने के कारण अब परिवार का भरण पोषण भी मुश्किल हो गया है,
अब परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि युवक का इलाज करा पाना संभव नहीं दिख रहा है इलाज में मदद के लिए परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री,जिला कलेक्टर सहित शहर के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है परंतु अभी तक किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है, परिवार के सभी सदस्यों ने कोरबा के समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों एवं लोगों से मदद करने की गुजारिश की है जिससे कि युवक का इलाज हो सके और उसकी जान बचाई जा सके,
: चोरी के मोटरसायकल सहित एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, Apr 16, 2023
कोरबा।
पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, श्री यू उदय किरण के दिशानिर्देश में , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी के मार्ग़दर्शन पर थाना प्रभारी पाली श्री राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बेहतर पुलिसिंग प्रभावशील बनाने के लिए एवम् अपराध पर अकुंश लगाने अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम हेतु कार्यवाही की जा रही है जो दिनांक 15.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रंगोले निवासी रवि किशन चौहान अपनी घर के बाड़ी में एक सोल्ड मोटरसायकल को छुपा कर रखा है, बेचने के फिराक में लोगों को संपर्क कर रहा है कि घटना स्थल पर जाकर तस्दीकी कार्यवाही पर्यान्त रवि किशन को पूछताछ करने पर आरोपी के कब्जे से एक सोल्ड होण्डा सीबी साईन महरून कलर इंजन नंबर JC65E-D446095 चेचिस नंबर का ME5JC651AG7296016 कीमती लगभग 40000 /- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अपराध सदर का घटित करना पाये जाने पर धारा 41 (1-4) / 379 भादवि0 के तहत थाना में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी का न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी पाली में पेश करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त प्रकरण में तस्दीकी एवं विवेचना कार्यवाही में थाना पाली पुलिस स्टाफ निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव प्रआर. 319 ईश्वर सिंह राजपूत, प्रआर 387 रामू कुर्मी, आरक्षक गीतेश देवांगन, तेज प्रकाश अजय, आरक्षक शैलेन्द्र तंवर, आरक्षक विवेक तिर्की, आरक्षक चन्द्र प्रकाश रात्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपी - रवि किशन चौहान पिता लाला चौहान, उम्र 23 साल, साकिन रंगोले, पाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
: कोरबा मैं सेन जी महाराज का महारैली (नाई.) समाज का (.18,04,2023.)
Sun, Apr 16, 2023
(.पुष्पेंद्र श्रीवास.रिपोर्ट
.
)
कोरबा।
श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति के साथ सूचित किया जाता है कि प्रति वर्षा की भर्ती इसवर्षा भी अंजनी कुंज श्रीवास सामुदायिक भवन में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती भव्य रूप से दिनांक(.18.04.2023.) दिन मंगलवार को मनाया जायेगा एवं विधायक मद से नव निर्मित भवन (.प्रथम तल.) का किया जाना है जिसमें
मुख्य अतिथि
।। चरण दस महंत जी। छ.ग
विधानसभा अध्यक्ष।
माननीय।
ज्योत्सना महंत जी। (.कोरबा सांसद
.)
अतिथि।
जयसिंग अग्रवाल
जी। ( मंत्री छ ग शासन राजस्व.)
श्री
त्रिलोक
चन्द्र श्रीवास जी (अध्यक्ष सेन ( नाई ) समाज। छ.ग राजकिशोर प्रसाद जी
(
महापौर.कोरबा ) श्याम सुन्दर
सोनी जी
(
सभापति
.
कोरबा )
शैलेन्द्र सिंग
जी
(
पार्षद वार्ड क्रमांक .25
.)
अध्यक्षता
-
श्री मोहन लाल श्रीवास जी ( जिलाध्यक्ष श्रीवास (नाई) समाज कल्याण समिति जिला कोरबा (छ ग )
दिनांक 18.04.2023, दिन-मंगलवार
शोभायात्रा- सुबह 09 00 बजे सीतामढ़ी गुफा मंदिर से नगर भ्रमण // सेन जी महाराज का पूजा अर्चना हवन हुग टाइम 10:00 बजे
अतिथियों का स्वागत एवं
टाइम 1:20 बजे से सम्मान समारोह दोपहर .02:00 बजे से। भोजन व्यवस्था दोपहर.02:30 बजे होगा