: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई।
Vivek Sahu
Thu, Jan 23, 2025
सक्ती( न्यूज़ उड़ान)कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर श्री नोहर सिंह ठाकुर सर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में आज *दिनांक 21/1/25* को *वार्ड नंबर 3 बस्ती बाराद्वार थाना बाराद्वार* निवासी *केशव सोनवानी पिता देवारी लाल* के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर ग्राहकों को महुआ शराब बेचने की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई ।
जांच में केशव सोनवानी के रिहायशी घर के पहले कमरे में *छत की पट* में छिपा कर रखा 2 नग जरीकेन में भरा 10 लीटर और कमरे में रखा एक जरीकेन में ग्राहकों को बेचने के लिए रखा 2 लीटर महुआ शराब कुल *12 लीटर महुआ शराब* और प्लास्टिक पाउच में शराब को पैक कर बेचने में प्रयुक्त प्लास्टिक पन्नी भी बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की *धारा 34 (1) क 34(2) 59* के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त - सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त जैजैपुर घनश्याम प्रधान,आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, गोपाल डनसेना आबकारी स्टाफ बसंती, और कमलेश यादव,परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा.
* आबकारी वृत्त - *सक्ती*
* कुल कायम प्रकरण - *01*
* कुल जप्त मात्रा - *12 लीटर महुआ शराब*
* धारा - *34(1)(क), 34(2) , 59(क)*
*गिरफ्तार आरोपी*- *1*Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन