Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: बिलासपुर थाना मस्तूरी प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को कार से परिवहन करते चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। विवरण -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘निजात अभियान‘‘ अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं को पकडने के आदेश परिपालन मे पुलिस (ग्रामीण ) श्रीमति अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय(मुख्यालय) श्री उदयन बेहार के द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के सम्बंध में दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था निर्देश के तारतम्य में दिनांक 0511.23 के 15.10 बजे थाना मस्तुरी पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक सफेद रंग का ट्राइबर कार क्रमांक एमपी 20 जेड बी 2074 में दो पुरुष एवं दो महिला सवार होकर भारी मात्रा मे नशीला पदार्थ (गांजा) कार में भर कर रायगढ़ की ओर से बिलासपुर की ओर एन एच 49 से जा रहे है कि सूचना पर सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर दो गवाहों को साथ लेकर हमराह सउनि हेमंत पाटले आर 809 राम सोही साहू, आर 668 सुखदेव मांडरे आर 213 शशीकरण कुर्रे महिला आरक्षक 81चंदा यादव एवं दो गवाहों के साथ पेट्रोलिंग वाहन सुमो वाहन सीजी 03 7533 के एन एच 49 मोहतरा चौक से 300 मीटर आगे ग्राम पाराघाट जाने के मार्ग में ही एक सफेद रंग के कार ट्राइबर वाहन एमपी 20 जेडबी 2074 को रोककर पूछताछ किया गया। कार में दो पुरुष एवं दो महिला सवार मिले जिनसे नाम बता पूछने पर वाहन चलाने वाला अपना नाम अरविन्द साहू पिता बालाराम साहू, उम्र 28 वर्ष निवासी चमनी बरेला थाना बरेला जिला जबलपुर (मप्र) अन्य सवार व्यक्ति से नाम पूछने पर अपना नाम राहुल झारिया पिता पहलाद झारिया उम्र 24 वर्ष निवासी उमरिया थाना रोपरा जिला जबलपुर एवं महिलाओं न अपना नाम श्रीमती कमला बाई पति र बसुरी गोड उम्र 50 वर्ष निवासी शासन थाना पाटन जिला जबलपुर,श्रीमती रश्मि पाल पति राजेश पाल उम्र 40 वर्ष निवासी साशन थाना पाटन जिला जबलपुर (म.प्र) के रहने वाले बताये। उक्त कार की डिक्की की तलाशी लेने पर सेलो टेप से पैक किया हुआ 21 नग बड़ा पैकेट एवं 15 नग छोटा पैकेट मिला जिसमे से गांजा की खुश्बू आने पर मौके पर ही गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया।घटना में प्रयुक्त ट्राइबर कार किमती 10 लाख एवं गांजा 27 किलो कीमती 2 लाख 70 हजार जुमला कीमती 12 लाख 70 हजार को सभी आरोपियों के सयुक्त कब्जे से जप्त किया गया। जप्तसुदा ट्राइबर कार के वाहन स्वामी के सम्बंध में परिवहन कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जाती है। सभी आरोपियों को 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे माननीय न्यायालय पेश किया गया है।   उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र अनन्त,उप निरीक्षक रामनरेश यादव, सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले,राजेश सिंह,उप निरीक्षक कृष्ना साहू सायबर प्रभारी, आरक्षक सरफराज खान,सत्यकुमार पाटले एवं अन्य (सभी सायबर सेल) आरक्षक सुखदेव मांडरे,रामस्नेही साहु,शशिकरण कुर्रे महिला आरक्षक चंदा यादव,मीना राठौर का विशेष योगदान रहा। आरोपियों में दो महिला भी शामिल सभी आरोपी मध्य प्रदेश से। आरोपियों के कब्जे से 27 किलो गांजा एवं एक रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक एमपी 20 जेड बी 2074 जप्त प्रतिबंधित गांजा कीमती 2,70,000 एवं एक रेनाल्ट कार कीमती 10 लाख जुमला 12 लाख 70000 रुपए किया गया जप्त। नाम आरोपीगण 01अरविन्द साहू पिता बालाराम साहू, उम्र 28 वर्ष निवासी चमनी बरेला थाना बरेला जिला जबलपुर (मप्र) 02 राहुल झारिया पिता पहलाद झारिया उम्र 24 वर्ष निवासी उमरिया थाना रोपरा जिला जबलपुर। 03 श्रीमती कमला बाई पति र बसुरी गोड उम्र 50 वर्ष निवासी शासन थाना पाटन जिला जबलपुर। 04 श्रीमती रश्मि पाल पति राजेश पाल उम्र 40 वर्ष निवासी साशन थाना पाटन जिला जबलपुर (म.प्र)।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन