Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: ’’बिलासपुर पुलिस की मुहिम’’ ’’आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास’’

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधीतो को वापस करने के निर्देश दिये गये हेै।   निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारीयो द्वारा खोज अभियान चलाकर छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से कुल 80 नग मोबाईल बरामद किया गया जिसें आज दिनाॅक 12.12.23 को पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल द्वारा मोबाईल धारको को वापस प्रदान किया गया है। वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 15 लाख रू है। गुमे हुये मोबाईलो वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह सहित सभी अधिकारी कर्मचारीयों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया, गुमा हुआ मोबाईल प्राप्त करने वाले अधिवक्ता श्री गिरीश साहू ने बताया कि उनका मोबाईल वन प्लस कंपनी का था जिसे 33 हजार रू में खरीदा था जो करीब 04 माह पहले गुम गया था गुम हुये मोबाईल के खोज हेतु सायबर सेल बिलासपुर में आवेदन दिया था, उन्हे पुरा विश्वास था कि बिलासपुर पुलिस मोबाईल खोजकर उन्हे वापस करेगी , आज मोबाइल वापस मिलने पर उनका विश्वास पुलिस के प्रति और बढ गया है।   इसी प्रकार श्री सागर पहाडीया, श्री वी. चन्द्रशेखर, श्री नीरज साहू, श्री अशोक दास, श्री सिद्धार्थ यादव,श्रीमती शिलबानो, श्रीमती गौरी यादव, श्री फरदीन खान, श्रीमती संगीता कुशवाहा, श्री तोखन चंद्राकर, श्रीमती विद्या नायर सहित उपस्थित सभी लोगो ने सायबर सेल बिलासपुर एवं बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम के दौरान सायबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो काॅलिंग के माध्यम से), वाॅट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकाॅईन, टुरिजम प्लाॅन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये। गुम हुये मोबाईल खोज अभियान में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, स.उ.नि. सोमनाथ यादव प्र.आर. देवमुन पुहुप, बलबीर सिहं, आरक्षक तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, निखील राॅव, प्रशांत सिंह, प्रशांत राठौर, तदबीर सिंह, सत्या पाटले, सरफराज खान, विकास राम, मुकेश वर्मा, राकेश बंजारे, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, सकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यू. की सम्पूर्ण टीम की महत्वपुर्ण भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में गुमे हुये 500 मोबाईल संबंधीत मोबाईल मालिको को वापस किया गया है, जिसका अनुमानित मुल्य लगभग 1 करोड रू है । गुम हुये मोबाईल खोज का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन