Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: 1700 करोड़ ठगी करने वाले पीयूष जायसवाल पर एफआई आर दर्ज।

रायपुर( न्यूज उड़ान) जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 1700 करोड़ रुपए के ठगी मामले में पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज की है।   आरोपी पियूष जायसवाल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।   ये एफआईआर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर दर्ज की गई है। पिछले दिनों पीडि़तों ने गृहमंत्री से मुलाकात कर ठगी की शिकायत की थी। उल्लेखनीय है कि पीयुष जायसवाल शेयर और प्रापर्टी ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर लोगों को चूना लगाते रहे हैं।   उन्हें क्षेत्रीय विधायकों समेत बड़े कारोबारियों का संरक्षण प्राप्त है उसका लिंक दुबई में महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स से भी होने की खबर है। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके बाद उसके घोखाधड़ी के मामलों की परतें खुलने की उम्मीद पीडि़तों में जगी है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थाना के दयालपुर निवासी महेन्द कुमार पटेल की शिकायत पर महाठग पियूष जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज हुई है।   पीडि़त ने पुलिस को बताया कि, नवबर 2023 से जनवरी 2024 के महीने में पोंडीशंकर का पियूष जायसवाल एवं उसके साथी शेयर बाजार में पैसा लगाकर 10 प्रतिशत ब्याज देने का झांसा दिया और 10 लाख रुपए ले लिया।   पियूष ने अब तक न तो ब्याज की रकम दिया, न ही पैसा वापस किया है।   पियूष जायसवाल एवं उसके साथी द्वारा मेरे से रकम लेकर धोखाधड़ी की है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।   शिकायतकर्ता ने बताया कि, अक्टूबर 203 के महीने में करनौद के रहने वाले मेरे दोस्त लखन लाल पटेल से पोडीशंकर के महाठग के बारे में जानकारी दी।   उसने बताया कि, पियूष जायसवाल शेयर बाजार में ट्रेडिंग करता है। और लोगों को प्रत्येक माह 10 प्रतिशत ब्याज भी देता है।   इसके बाद दोस्त लखन पटेल के साथ पोड़ीशंकर बम्हनीडीह गांव गए, जहां पियूष जायसवाल से मिलकर बातचीत की।   पियुष जायसवाल ने बताया कि, मैं कई लोगों को 10 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देता हूँ, तुम भी रकम दो, तुम्हें भी 10 प्रतिशत प्रति माह ब्याज देंगे।   इस झांसे में आकर तत्काल 1 लाख रुपए पोडीशंकर में ठग पियूष जायसवाल को लखन लाल पटेल के सामने दे दिया। बाकी रकम जनवरी महीने में 9 लाख रुपए पियूष जायसवाल को दिए।   इस दौरान आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए एडवांस में ब्याज की रकम का 1 लाख रुपए का चेक एक्सिस बैंक के चेक क्र. 088345 खाता नं. 922020022843710 में दिया।   इस दौरान तारीख बाद में डालना बोला था, उसके बाद पियुष जायसवाल से कई बार सम्पर्क किया, लेकिन पियूष जायसवाल नहीं मिला, घर जाने पर नहीं मिला, ना ही मुझे आज तक ब्याज की रकम दिया तथा ना ही मूलधन को वापस किया है।   पीयुष जायसवाल से शेयर मार्केट में पैसा लगाकर 10 प्रतिशत ब्याज दूंगा कहकर 10 लाख रुपए लेकर मेरे साथ धोखाधड़ी की है।   पियूष जायसवाल शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर मेरे साथ साथ बहुत लोगो के साथ धोखाधड़ी की है।   आरोपी को विधायकों का संरक्षण पियूष जायसवाल से रकम वापस लेने के लिए पीड़ित पिछले नौ महीनों से भटक रहे हैं। लेकिन वह न ही प्रार्थियों से मुलाकात करता है और न ही पैसा वापस कर रहा है। शिकायत की बात कहने पर पियूष जायसवाल का कहना है कि वह दो-दो विधायकों को किस लिए साथ रखा है।   मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो विधायक व भाजपा से निष्कसित एक नेता का पैसा पियूष जायसवाल के पास फंसा हुआ है।   इसलिए लिए विधायक और निष्कासित नेता भी पियूष जायसवाल को बचाने एड़ी चोटी एक कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन