: भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपीगणों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Vivek Sahu
Sat, Nov 11, 2023
बिलासपुर जिले को नशामुक्त करने के लिए निजात अभियान के तहत् कोटा पुलिस की कार्यवाही जारी ।
आरोपी
01. राकेश वर्मा पिता रामखिलावन वर्मा उम्र 46 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) से 440 लीटर
02. विक्की वर्मा पिता स्व. रज्जू वर्मा उम्र 32 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) से 365 लीटर*
03.राजकिरण धूलिया पिता जीवनाखन धुलिया उम्र 40 साल साकिन करगीखुर्द थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) से 504 लीटर।
विवरण - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 10.11.2023 के शाम को तथा 11.11.2023 को थाना प्रभारी कोटा श्री टी. एस.नवरंग को सूचना मिला की ग्राम गनियारी, करगीखुर्द में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब खपाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम भेजकर ग्राम गनियारी,करगीखुर्द में रेड कार्यवाही किया गया। जहां राकेश वर्मा के कब्जे से कुल 440 लीटर महुआ शराब एंव विक्की वर्मा के कब्जे से 365 लीटर तथा ग्राम करगीखुर्द से राजकिरण धूलिया के कब्जे से 504 लीटर महुआ शराब कुल 1309 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमान्ड पर भेजी जाती है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग,स.उ.नि. ओमकार बंजारे, राजकुमार प्रसाद, प्र.आर. घनश्याम आडिल आरक्षक भोप साहू, संजय श्याम, खेंमंत पाल, म.आर. पूर्णिमा सिदार का सराहनीय योगदान है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन