: थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा दिनांक 02.11.2023 को अभियान निजात चलाकर अवैध शराब पर की गई कार्यवाही
Vivek Sahu
Thu, Nov 2, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय(ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा द्वारा निजात अभियान के तहत अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही हेतु
निर्देशित करने पर,अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में आज दिनाक 2/११/२३ को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर रेड कार्रवाही कर ग्राम सुकुलकारी में राजेश महिलांगे के घर में उसके कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 20 लीटर किमती 4000 रुपए को जप्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (२)आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय,उनि. पिल्लु राम मण्डावी आरक्षक रघुनाथ रेड्डी,सागर खटकर देवेंद्र मरकाम महिला विशेष योगदान रहा।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन