Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: रेड कार्यवाही करने गये पुलिस अधिकारी/कमचारियों को गाली गलौच कर शासकीय कार्य में बॉधा डालने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा  किया गिरफ्तार

बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉंक 03/01/2024 को ग्राम पंचायत परसदा के सुनील देवार के द्वारा गॉंव में अवैध रूप से शराब बिक्री करने की शिकायत की सूचना पर थाना रतनपुर से रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर टीम रवाना किया गया था।   जो उक्त टीम द्वारा षिकायत तस्दीक हेतू ग्राम परसदा में सुनील देवार के घर जाकर रेड कार्यवाही किया जहॉं सुनील देवार के घर परछी (बरामदा) से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे मिला, जिस पर पुलिस टीम द्वारा शराब को जप्त कर आरोपी सुनील देवार को थाना लाते समय सुनील की पत्नि गौरी देवार व परिवार के लोग पूर्णिमा भट्ट, मनी देवार, शारदा भट्ट, बुधवारा बाई, पूर्णिता के द्वारा पुलिस टीम को अष्लील गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुये, पुलिस टीम के साथ झुमा-झटकी करने लगे।   सुनील देवार की पत्नि के द्वारा मेरे पति को कैसे ले जाओगे बोलतें हुये आर. नंदकुमार यादव के हाथ को अपने दॉत से काट दिया, व झुमा झटकी से प्र.आर. सैय्यद अकबर अली के लिनियार्ड को तोड़ दिया।   जिससे आरोपी सुनील देवार मौके का फायदा उठाकर घटना स्थल से भाग गया। उक्त संबंध में आर. नंदकुमार यादव के द्वारा थाना रतनपुर में शिकायत पत्र प्रस्तुत करने पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 08/2024 धारा 147,186,294,506,353,332 भादवि व पृथक से आरोपी सुनील देवार के विरूद्ध अपराध क्र. 07/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया।   वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के दिशा निर्देश पर आज दिनॉंक 04/01/2024 को ग्राम परसदा में आरोपियों के सकुनत पर घेराबंदी कर उक्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनॉंक को ही न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन