Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले युवक पर चाकू चलाने वाले आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।

नाम आरोपी 01. रेहान उर्फ अजमल पिता असलम कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी चाटीडीह पठान मोहल्ला । बिलासपुर( न्यूज उड़ान) प्रार्थी सूर्यकांत केवट निवासी पचरीघाट कोतवाली ने दिनांक 11.06.2024 के रात्रि करीब 01.00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका लड़का राहुल केंवट अमरैया चौक चिगराजपारा ब्यूटीपार्लर के काम से गया था।   जहां रात्रि करीब 12.00 बजे रेहान कुरैशी, अली वारिस कुरैशी, शेरू खान ब्यूटी पार्लर के सामने आये और क्यों आया है कहते हुये गाली गलौच विवाद करते हुये हत्या करने नियत से चाकू तथा लकड़ी के बत्ता से वार कर प्राणघातक चोंट पहुंचाये हैं।   प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना सरकंडा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।   मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री नीरज चंद्राकर एवं सी. एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा उप निरी. कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी रेहान उर्फ अजमल कुरैशी पिता असलम कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी पठान मोहल्ला चांटीडीह को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।   प्रकरण के अन्य आरोपी अली वारिस, शेरू खान फरार है जिसकी पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन