Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु "निजात" अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति तोरवा पुल के नीचे अवैध शराब लेकर बिक्री करने के लिए स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 25 एम 0940 में काले रंग के बिट्टू बेग में लेकर टाउन की ओर ले जा रहा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम गोविंदा विश्वकर्मा पिता प्रमोद विश्वकर्मा उम्र 20 साल पता लाल खदान उधोनगर थाना सिरगिट्टी बिलासपुर बताया जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब कुल 17.280 लीटर तथा घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 25 एम 0940जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, प्रधान आरक्षक किशन लाल नवरंग प्रधान आरक्षक साहेब अली, आर. अशोक चंद्राकर लक्ष्मी कश्यप , मुपेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन