Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद। मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्

कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया स

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

JAI BHIM Padyatra Organized to Commemorate work and contribution of Bharat Ratna Dr. BR Ambedkar

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

: हिन्दुजा ट्रेडर्स के संचालक के घर में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (न्यूज उड़ान )दिनांक 21.10.2023 के रात्रि में व्यापार विहार स्थित हिन्दुजा ट्रेडर्स नामक दुकान संचालक के घर में नगदी रकम 7 लाख रूपये एवं एक नग मोबाईल चोरी के मामले में आरोपी आकाश डहरिया को गिरफ्तार करने में थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयु की टीम को सफलता मिली है आरोपी के पास से नगदी रकम 4 लाख 3 हजार रूपये एवं एक नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी आकाश डहरिया ने चोरी में प्राप्त रकम को छिपाने हेतु अपनी मां शांति डहरिया को दिया था, आरोपी और उसकी मां उक्त चोरी की रकम से मिनिमाता नगर में जमीन खरीदने हेतु सौदा कर रहे थे मामले में चोरी के रकम को अपने पास रखने के आरोप में आरोपी आकाश डहरिया की मां श्रीमति शांति डहरिया को भी आरोपी बनाया गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी सुरेश हिन्दुजा द्वारा थाना सिविल लाईन उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास हिन्दूजा ट्रेडर्स का होल सेल का दुकान है। जहां प्राथी का बडा लड़का और छोटा लडका तीनों देख रेख करते है। तीन चार माह पहले ग्वालियर का पैतृक मकान बिक्री कर रकम नगदी को लाकर किराये के घर में अलग अलग छिपाकर रख दिया था। दिनांक 21.10.2023 को सुबह 10 बजे करीब प्रार्थी का छोटा लड़का दुकान खोलने चला गया था तथा दोपहर 12ः30 बजे प्रार्थी तथा उसका बड़ा बेटा हिमांशु हिन्दुजा घर में ताला लगाकर दुकान गये थे शाम को 05 बजे घर गया तो देखा घर के ऊपर के कमरे में लगे हुए ताला को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आरी से काटकर अंदर प्रवेश कर घर में लगे नल टोटी को खोले है। सामान बिखरा पड़ा है तब अटैची को देखा जिसे आरी से काटकर खोलकर अटैची में रखे नगदी 90,000 रूपये तथा एक वीवो एस वन मोबाईल कीमती 5000 रूपये का कुल कीमती 95,000 रूपया को दोपहर में सुनेपन का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था इसी बीच प्रार्थी ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा रखे गये रकम की भी चोरी हुई है इस प्रकार कुल 7 लाख रूपये की चोरी हुई है। घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त चोर को तत्काल खोजबीन कर गिरफ्तार करने के दिये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एवं एसीसीयु प्रभारी उपनिरी कृष्णा साहू के द्वारा थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयु का संयुक्त टीम गठित कर उक्त चोर का पतासाजी की गई। दौरान पतासाजी के एक लडका नाम आकाश डहरिया उम्र करीबन 22 वर्ष का जो कुली कबाडी का कार्य करता है जो अपने पारिवारिका कार्य में लगातार अधिक रूपये खर्च कर रहा है, जिस पर सतत निगरानी रखा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, पुछताछ पर दिनाँक घटना समय सदर को जुर्म करना बताया कि लोहे का पाईप चोरी करने के लिए पडोस के घर में घुस गया था वहां व्यक्ति होने से वहां से कूदकर दिवाल के सहारे सुरेश हिदूजा के घर में प्रवेश किया जिसके घर के उपर एक कमरे में ताला लगा हुआ था जिसे मैं लोहे की आरी की मदद से काटा कर कमरा अंदर प्रवेश किया दो कमरा को चेक करने पर कुछ नही मिला तो अंदर के बेडरूम के पलंग के गददा को उठाकर देखा तो एक बैग में रखे 90,000 रूपये एवं दुसरे कमरे में लगभग करीब 6,10,000 रू. कुल सात लाख रू. को चोरी कर अपने घर ले गया। चोरी किये रकम को अपनी मां शांति डहरिया को दिया हूं उसी रकम में से प्रतिदिन कुछ न कुछ रकम निकाल कर खर्च कर रहा हूॅ और मिनिमाता नगर में एक जमीन खरीदने का सौदा कर रहे है आरोपी की निशानदेही पर मामले में कुल 4 लाख 3 हजार रूपये नगद एवं एक मोबाईल जप्त किया गया है चोरी की रकम को आरोपी आकाश डहरिया की मां शांति डहरिया के द्वारा छिपाकर रखने के कारण शांति डहरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य उपंनिरी भावेश शेंण्डे, प्रधान आरक्षक हरवेन्द्र खुटे आरक्षक अविनाश कश्यप सोनू पाल पुनीराम खाडे नितेश खरे एसीसीयु प्रभारी कृष्णा साहू प्रधान आरक्षक देवमून पुहूप, बलबीर सिंह आरक्षक तरूण केशरवानी एवं निखिल राव जादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।   आरोपी आकाश डहरिया के विरूद्व पूर्व से चोरी के कई मामले दर्ज है। मामले में आरोपी की मां को भी बनाया गया आरोपी थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसीसीयु की संयुक्त कार्यवाही आरोपी - 01. आकाश डहरिया पिता आनंद डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी मिनीमाता नगर तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर। 02. शांति डहरिया पति आनंद डहरिया उम्र 55 वर्ष निवासी मिनीमाता नगर तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन