Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

: उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत गांवो में हुए परीक्षा

’’उल्लास’’ नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम सहित अंचल के स्कूलों में रविवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान आंकलन परीक्षा का आयोजन किया गया। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान के लिए सभी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। सुबह 10ः00 बजे से परीक्षा प्रारंभ हुई जो शाम 05ः00 बजे तक जारी रही। लोग अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा में शामिल होने पहुॅचे। जानकारी के अनुसार 481 परीक्षा केन्द्र में 481 केन्द्राध्यक्ष एवं 587 पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगायी गयी। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान आयोजित परीक्षा में 200 घण्टे का अध्यापन पूरा करने वाले 14030 महिला एवं 8950 पुरूष कुल 22980 शामिल हुए। जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उत्साह जनक रही। महापरीक्षा अभियान को जिले में शिक्षा के उत्सव ने केवल साक्षरता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया बल्की आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाऐ है। महापरीक्षा में यह साबित कर दिया कि शिक्षा की राह में हर वर्ग विशेषकर महिलाऐं पूरी ऊर्जा और संकल्प के सांथ आगे बढ़ रही है। सास-बहु ने दी परीक्षा विकासखण्ड पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत रसौटा परीक्षा केन्द्र में पूरे परिवार के सांथ पति-पत्नी दिलहरण यादव, सुकवारा यादव की बहु गोमती यादव एवं भतिजा बहु निर्मला यादव ने एक सांथ परीक्षा दिलायी। जिनको पढ़ाने-लिखाने का काम भतिजी स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में कार्य कर खुशी का अनुभव कर रही है। ग्रामीणो ने दिखाया उत्साह आदर्श परीक्षा केन्द्र सोंठी में रविवार को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया। धनबाई गोंड़, सुन्दर बाई सूर्यवंशी, रथ बाई सूर्यवंशी, यशोदा श्रीवास, रमशिला पटेल, जमुना बाई पटेल, पुनी बाई पटेल, सरोज बाई यादव, सुरेती बाई पटेल, सुलोचनी बाई सूर्यवंशी, सुकवारा ढ़ीमर, कमला बाई यादव, चैतिन बाई यादव, सुखन बाई गोंड़ सत्य भामा यादव, कौशिल्या कंवर आदि सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन