Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: 07 माह मजदूरी कर कमाया हुआ धन हुआ लूट का शिकार।

Vivek Sahu

Mon, Jun 23, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजय कुमार मंझवार पिता जोतराम मंझवार उम्र 21 साल सा० बनखेता चौकी रजगामार जिला कोरबा के द्वारा आज दिनांक 22.06.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मैहर (मध्यप्रदेश) से 07 महीना मजदूरी काम कर आज ही मैहर (मध्यप्रदेश) से नया बस स्टैण्ड कोरबा में बस से उतरकर अपने गांव बनखेता जाने हेतु बस का इंतजार कर रहा था।   तभी प्रार्थी एक कान सफाई करने वाला राहुल शोरी के साथ दारू पीने इन्दिरा स्टेडियम कोरबा के पास गया था जहां राहुल सोरी के द्वारा प्रार्थी संजय कुमार मंझवार को मारपीट करते हुए प्रार्थी के जेब मे रखे नगदी रकम 35000/- रूपये को लूट लिया।   प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध कमांक 371/2025 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की गंभीरता के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नितीष ठाकुर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में चौकी प्रभारी सीएसईबी स०उ०नि० भीमसेन यादव के द्वारा अपने मातहत स्टाफ स०उ०नि० धनंजय सिंह नेटी, प्रआर 357 सत्यनारायण यादव, आर. 527 सूरज खरे, आर. 790 मुकेश मार्बल के साथ मिलकर तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल शोरी उर्फ बेलदार पिता बंशी शोरी उम्र 35 वर्ष सा० कोहड़िया गोस्वामी मोहल्ला चौकी सीएसईबी जिला कोरबा (छ०ग०) को पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए प्रार्थी से लूटे हुए नगदी रकम 35000/- मे से 20900/- एवं शेष लूट के रकम से खरीदे गये 02 नग सोने की छोटी बाली, 01 नग चांदी का ब्रेसलेट, 02 नग चांदी का अंगूठी बरामद कराया है।   जिसे विधिवत जप्त किया गया है एवं आरोपी को आज दिनांक 22.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश करने उपरांत न्यायालय आदेश से जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन