Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: थाना दीपका द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 3,00000/- ( तीन लाख रुपये )नगदी रक़म जप्त

Vivek Sahu

Thu, Nov 16, 2023
कोरबा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक - 16.11.23 को दीपका स्टॉफ ,वाहन चेकिंग हेतु दीपका चौक के लिये रवाना हुए थे कि दीपका चौक पेट्रोल पम्प के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम राकेश सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 36 वर्ष, साकिन- पाली रोड दीपका थाना -दीपका ज़िला - कोरबा का रहने वाला बताया हाँथ में रखे थैला को चेक करने पर थैला में 3,00000/- (तीन लाख रुपये) नगदी रक़म मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही किया। जिससे उक्त रक़म संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन