Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: नगर निगम कोरबा चुनाव के मतगणना हेतु भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 67 पार्षद प्रत्याशी रहे उपस्थित।

Vivek Sahu

Sat, Feb 15, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) नगर निगम कोरबा के संपन्न हुए चुनाव पश्चात मतगणना प्रक्रिया को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।   यह कार्यक्रम आशीर्वाद पॉइंट में संपन्न हुआ, जिसमें प्रशिक्षण आरिफ खान द्वारा दिया गया। इस महत्वपूर्ण सत्र में नगर निगम के सभी 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों एवं उनके गणना अभिकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत, अशोक चावलानी, नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मनीष मिश्रा, दिलेश्वर यादव, योगेश मिश्रा और ईश्वर साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का संबोधन । कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूरे चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत और प्रत्याशियों के अटूट परिश्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता ने पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ चुनावी प्रक्रिया में योगदान दिया है, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं। भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत का संबोधन। भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने सभी 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि माँ सर्वमंगला देवी का आशीर्वाद सभी प्रत्याशियों पर बना रहे। उन्होंने कहा, "हम सब मिलकर कोरबा नगर निगम के माध्यम से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा देंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।" आभार प्रदर्शन एवं मंच संचालन कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मनोज मिश्रा ने किया, जबकि मंच संचालन संदीप सहगल ने किया।   मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा उपस्थित थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन