Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: केसीसी में मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस।

Vivek Sahu

Wed, Jan 29, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) शिक्षण समिति द्वारा संचालित एवं अटल बिहारी वाजपेजी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस महाविद्यालय के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य, कोरबा शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना अग्रवाल तथा महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं पालकों की गरिमामय उपस्थिति में मनाया गया।   परंपरानुसार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल जी ने किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं अन्य महापुरूषों के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर, सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अगली कड़ी में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा बहुत ही ओजस्वी पूर्ण भाषण एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये।   सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए ईरविन कुमार एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ऋषि शर्मा द्वारा गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रस्तुत हुआ, तत्पश्चात् सहायक प्राध्यापक लता साव द्वारा देशभक्ति से कविता का पाठन किया गया।   कार्यक्रम की अगली कड़ी में सहायक प्राध्यापक रीना लहरे, सुरभि कुण्डू, बालीदास महंत एवं शिव प्रसाद निर्मलकर द्वारा देशभक्ति गीत क्रमानुसार प्रस्तुत किये गये, उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये।   केसीसी के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल जी ने 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अपने उद्बोधन पर कहा कि हमें खुद को राष्ट्र के लिये समर्पित करने और देश की प्रगति, समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिये प्रोत्साहित किया, साथ ही उन्होने छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिये महाविद्यालय द्वारा उठाये गये कदमों को रेखांकित किया, यह उल्लेख करते हुये गर्व महसूस किया कि महाविद्यालय उन सभी शैक्षणिक मानकों से काफी आगे है जो देश और समाज के विकास में मदद करेगा और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया एवं उपस्थित छात्रों को 6 मौलिक अधिकारों (समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के खिलाफ अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं 11 कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया एवं संविधान के कारण ही भारत एक समृद्धशील एवं विससित राष्ट्र की ओर अग्रेषित है।   कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुरभि राठौर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगण रीना लहरे, लता साव, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, ईरविन कुमार, ऋषि शर्मा, शिव प्रसाद निर्मलकर, सविता यादव एवं छात्रों का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन