Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: आम आदमी पार्टी की गारंटी, देंगे मुफ्त शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली और पानी, लिखेंगे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विकास की नई कहानी: विशाल केलकर।

Vivek Sahu

Wed, Nov 8, 2023
आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी विशाल केलकर ने कुसमुंडा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान आम जनता को बताया कि हमारी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होती। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही दिल्ली, पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर परिवार को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य बिलकुल मुफ्त दी जाएगी। सरकारी काम के लिए आपको किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नही होगी, कर्मचारी अधिकारी आपके घर आकर काम करके जायेंगे, इसके लिए किसी को एक रुपया भी देने की जरूरत नही होगी, भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म कर देंगे. 18 वर्ष से ऊपर महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए की स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी जो आज तक किसी भी सरकार ने नही किया. जानता भी अब नयापन चाहती है जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे. श्री केलकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली पंजाब में सरकार बनी। अब छत्तीसगढ़ की बारी है, प्रदेश की जनता भी बदलाव चाहती है, ये बदलाव आप के लिए ही है. प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी के विशाल केलकर को दीजिए

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन