Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: छत्तीसगढ़ में AAP की सरकार 3600 रुपए देगी धान का समर्थन मूल्य, किसानों के सभी कृषि ऋण माफ भी करेंगे : विशाल

Vivek Sahu

Fri, Nov 10, 2023
कोरबा। आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी विशाल केलकर अपने क्षेत्र में धुआंधार प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं. उनके प्रत्येक जन सभा में लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है. गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले इंजीनियर विशाल केलकर ने वार्ड क्रमांक 26 मुड़ापार, वार्ड 09 ढेलवाडीह में घर घर जाकर जनसंपर्क किया. इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करते हुए विशाल ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारे किसानों की चिंता किसी ने नहीं की. आप की सरकार बनते ही किसानों के लिए इतिहास रचते हुए छत्तीसगढ़ में पहली बार 3600 रूपये धान का समर्थन मूल्य दिया जायेगा. इतना ही नहीं किसानों के द्वारा बैंक व सहकारी समितियों से लिया गया कृषि ऋण भी पूरी तरह माफ किया जाएगा. किसानों के द्वारा ग्रीष्म कालीन में लिया गया धान एवम मक्का का रबी फसल को भी समर्थन मूल्य में ही खरीदी किया जाएगा. कृषि यंत्रों की खरीदी पर किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी दिया जायेगा. किसानों को खाद बीज दवाई घर पहुंचाकर दिया जायेगा. कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली दिया जायेगा. विशाल ने कहा कि AAP की सरकार ही किसान हितैसी है।   छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी है कि छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ और यहां के किसानों को 3600 रूपये धान का समर्थन मूल्य देंगे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन