Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: अज्ञात हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Thu, Jun 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )दिनांक 09.06.2025 को प्रार्थी घूराऊ राम धनवार, निवासी ग्राम घुमानीडॉड, थाना बांगो, जिला कोरबा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पुत्र जानसाय उर्फ छोटू धनवार, दिनांक 06.06.2025 को अपनी मौसी फुलसुंदरी बाई धनवार, निवासी कोठीखरॉ के यहां मेहमानी हेतु गया था। दिनांक 08.06.2025 की रात 8:00 बजे वह खाना खाकर बाहर टहलने निकला और रात्रि में वापस नहीं आया।   अगले दिन खोजबीन के दौरान सुबह 9:00 बजे मृतक जानसाय की लाश मोहन राम धनवार के आंगन में रखे खाट पर मिली, जिसके शरीर पर लाठी-डंडे से मारपीट के गंभीर चोटों के निशान थे। प्रकरण में थाना चौकी कोरबी में अपराध क्रमांक 108/2025, धारा 103(1), 238 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण एवं बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा, कोरबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार जोगी तथा थाना पसान व चौकी कोरबी के अन्य स्टाफ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं सघन पूछताछ के आधार पर संदेही मोहन राम धनवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी कमीपारा, कोठीखरॉ, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक जानसाय धनवार पूर्व में उसके घर खपरा लगाने का कार्य कर चुका था एवं दिनांक 08.06.2025 की रात शराब के नशे में आरोपी को गाली गलौज करने पर गुस्से में आकर उसने लाठी व नुकीली छड़ से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी से घटना में प्रयुक्त लाठी एवं कपड़े जप्त किए गए हैं। आरोपी को दिनांक 11.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन