Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा पुलिस की अवैध पार्किंग पर कार्रवाई – अवैध पार्किंग में खड़े 50 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, ₹15,000 समन शुल्क वसूला गया।

Vivek Sahu

Fri, Apr 18, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) टी.पी. नगर एवं रताखार क्षेत्र में "नो पार्किंग" स्थलों पर अवैध रूप से वाहनों के खड़े किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।   इन शिकायतों पर यातायात पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अभियान की शुरुआत की, जो लगातार जारी है। इस अभियान के तहत पिछले दो दिनों में "नो पार्किंग" में खड़े पाए गए कुल 50 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई एवं ₹15,000 समन शुल्क वसूला गया है। आगे भी यह अभियान शहर के अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा। कोरबा पुलिस की जनता से अपील: कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है और आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी अड़चन आती है। शहर की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु कोरबा पुलिस सतत रूप से निगरानी एवं कार्रवाई करती रहेगी। सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन