Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: थाना कुसमुण्डा द्वारा अवैध कबाड़ के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

Vivek Sahu

Fri, Feb 16, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राबिन्सन गुरिया (सायबर सेल कोरबा) के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ कबाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। उस कड़ी में मुखबीर से अवैध रुप से कबाड़ रखने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक पर रवाना हुआ जो 02 अलग अलग जगहों पर भारी मात्रा में कबाड़ मिलने पर आरोपी 1. धनराज अन्ना पिता लल्ला मुत्तु उम्र 33 वर्ष साकिन पाली रोड थाना दीपका जिला कोरबा एवं 2. अजीत कुमार बरई पिता कन्ना बरई उम्र 24 वर्ष साकिन मोतीसागरपारा थाना कोतवाली जिला कोरबा के कब्जे से भारी मात्रा में लोहे का दरवाजा, टीना, लोहे का ड्रम, लोहे का पाईप, एल्यूमिनियम तार, लोहे का राड, टीन सेड, फेंसिग तार, सायकल एवं मोटर सायकल के पार्ट्स एवं अन्य छोटे छोटे लोहे का सामान एवं पार्ट्स जुमला 09 टन कीमती 1,80,000 रुपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है धारा 41 (1-4) जा. फौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही किया जा रहा है उक्त जप्तशुदा कबाड़ के संबंध में कागजात खंगाला जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, स.उ.नि. राकेश गुप्ता, प्रधान आरक्षक 327 झाडूराम साहू, आरक्षक 507 अमर दिवाकर, आरक्षक 608 विष्णु पाटले, आरक्षक 604 त्रिलोचन सागर, आरक्षक 486 धीरज पटेल की भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन