Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: कोरबा की जनसभा को संबोधित किए केंद्रीय गृह मंत्री - अमित शाह भूपेश बघेल सरकार पर जमकर बरसे

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस के कोरबा प्रत्याशी पर जमकर जुबानी हमला बोला। भूपेश बघेल भी उनके निशाने पर रहे। https://youtu.be/rNHoP40_hD0?si=ZpsU9_BGPsnBhW5q घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। ओपन थिएटर घंटाघर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भूपेश काका के राज में आए दिन माताओं बहनों के साथ अन्याय और अत्याचार होता है। हमने गारंटी दी है कि कमल की सरकार बनने पर महतारी वंदन योजना के तहत हर माता बहन को 12 हजार रुपया प्रति माह दिया जाएगा। भूपेश काका को मालूम है कि वे आने वाले नहीं हैं, इसलिए उन्होंने कुछ ज्यादा देने की घोषणा कर दी लेकिन जिनकी खुद की कोई गारंटी ना हो उसकी गारंटी को भला कौन मानेगा? इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ कांग्रेस है। कांग्रेस का मतलब है विनाश, भ्रष्टाचार, अत्याचार और आपके हकों पर डाका डालना। भाजपा का मतलब है विकास, तरक्की, लोगों की सरकार, विकास की सरकार, महिला सशक्तिकरण करने वाली सरकार, किसानों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार और अनुसूचित जनजाति के भाइयों-बहनों को मुख्यधारा में खड़ा करने वाली सरकार। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश में घोटाले पर घोटाला किया है।   https://youtu.be/3C1jxJNJcpE?si=xcxWeV9J96I_RVA3 हजारों करोड़ के घोटाले करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। यहां तक कि गोबर घोटाला करने का काम भी इन्होंने किया है। जो वादा किया था कांग्रेस सरकार ने नहीं निभाया है। इस बार तीन बार दिवाली मनाएंगे एक दिवाली आप मना चुके हैं। https://youtu.be/-N-Q5XFkYpE?si=3RHTmrxm1P8WL55A दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने पर मनाएंगे और तीसरी दिवाली 22 जनवरी को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सबको प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अयोध्या की बारी-बारी निशुल्क यात्रा भी कराई जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन