Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत।

Vivek Sahu

Sun, Jul 20, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की कल शाम एक सड़क हादसे में निधन हो गया।   नरेंद्र जायसवाल पेशे से वकील थे, कोरबा-चाम्पा मार्ग पर उरगा बाजार से करीब 200 मीटर आगे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर में सड़क पर वे गिर पड़े और उनके सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजर गया। घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम अंजोरीपाली भैसमा के निवासी थे। वह हर दिन अंजोरीपाली से जिला न्यायालय कोरबा आना- जाना किया करते थे। कल भी न्यायालय में कामकाज निपटा कर घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। जिले में हादसों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है और वाहन चालकों की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल के निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में और जायसवाल समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उरगा पुलिस ने दुर्घटना की सूचना बाद मौके पर पहुंचकर शव को मार्ग पंचनामा की कार्रवाई उपरांत जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल का अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे अंजोरीपाली भैंसमा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन