Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सम्मान।

Vivek Sahu

Mon, Mar 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )बरपाली परियोजना के अंतर्गत सेक्टर कोथारी के ग्राम नावापरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोका कँवर एवं उपाध्यक्ष मनोज झा के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रीफल तोड़कर की गई। इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इसके पश्चात जनपद अध्यक्ष अशोका कँवर ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोका कँवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, सरपंच कोथारी विश्राम कँवर, संजू वैष्णव, कोथारी सेक्टर प्रभारी श्रद्धा सिंह राजपूत, मड़वारानी सेक्टर प्रभारी हेमलता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सावित्री पैकरा द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन