Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: आदि शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए आशीर्वाद की कामना की - अशोक मोदी

Vivek Sahu

Mon, Apr 8, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )आदि शक्ति महिला मंडल के तत्वाधान में दिनॉक 30 मार्च से 06 अप्रेल 2024 तक संगीतमय ’’ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह ’’ का आयोजन रेल्वे स्टेशन के सामने वार्ड नं. 8 में किया गया।   जिसमें कोरबा के धार्मिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्व व्यवसायी अशोक मोदी कथा में पहुॅचकर कथावाचक पं. कृष्ण कुमार जी का सम्मान किया एवं उनका आर्शीवाद प्राप्त किया एवं कथा का आनंद लिया। मोदी जी ने बताया कि कोरबा ही नही अपितु पूरे देश भर में इस प्रकार की कथा का आयोजन किया जाना चाहिये इससे धर्म के प्रति लोगो में आस्था बढ़ती है एवं आने वाली पीढ़ी को भी धर्म के बारे में भी जानकारी होती है। उन्होने बताया कि पिछले 10 वर्षों में नरेन्द्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात लोगों में धर्म के प्रति जागरूकता आई है एवं इसका लाभ पुरे देशवासियों को मिल रहा है। मोदी जी ने व्यासपीठ से पुनः नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने के लिये भागवत भगवान से प्रार्थना किया ताकि देश में राम राज्य की कल्पना साकार हो तथा देश पुनःसोने की चिडिया बनें।   पं. कृष्ण कुमार द्विवेदी जी ने व्यासपीठ से उन्हे सफल होने का आर्शीवाद दिया साथ ही मोदी जी ने इस कार्यक्रम को आयोजित किये जाने पर आदि शक्ति महिला मंडल की भी भूरि भूरि प्रशंसा की। श्रीमद् भागवत कथा का एक क्षण भी मोक्ष प्रदान करता है। दिनॉक 30 मार्च से प्रारम्भ कथा में कथावाचक पं कृष्ण कुमार द्विवेदी जी के द्वारा प्रतिदिन अलग अलग कथा सुनाई गई जिसके अंतर्गत परीक्षित जन्म, अजामिल प्रहलाद चरित्र, ध्रुव चरित्र, वामन अवतार, कृष्ण जन्मोत्सव, बाललीला, रासलीला, रूक्मणी विवाह, कंस वध, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष की कथा का विस्तृत वर्णन किया गया जिसको सुनने के लिये प्रतिदिन कथा में अपार भीड होती थी। कथा के अंतिम दिवस 6 मार्च 2024 को तुलसी वर्षा, चढ़ोत्री, सहस्त्रधारा एवं ब्राम्हण भोज कराया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन