: गणतंत्र दिवस पर संस्कार स्कूल में प्रतिभाशाली 14 विद्यार्थियों को दिए गए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र, दो को पांच पांच हज़ार का नकद पुरस्कार...।
Vivek Sahu
Sun, Jan 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व पर संस्कार भारती शिक्षण संस्था में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों के भविष्य के मार्गदर्शन हेतु सेमिनार आयोजित किया गया।
प्राचार्या सुश्री शबीना द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय में बच्चों के सर्वांगिण विकास हेतु
26 जनवरी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बौद्धिक क्षमता को विलक्षण बनाने , प्रतियोगी परीक्षा के मनोवैज्ञानिक दबाव और अभ्यर्थी अंदर के भय से परीक्षा के समय होने वाली स्वाभाविक त्रुटियों में सुधार कर परिवक्व बनाने के उद्देश्य पीएससी चयनित वरिष्ठ प्रशासनिक आधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल एक्साईज आफिसर कोरबा , श्री गुलशन गोयल जिला योजना अधिकारी कोरबा के कुशल मार्गदर्शन में सेमिनार आयोजित किया गया।
इसमें 121 विद्यार्थियो ने यूपीएससी,व्यापम व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तर्ज पर तैयार सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र को हल किया. इसमें प्रश्न के
4 विकल्पों में सही उत्तर का चयन कर अंकित करने ओएमआर शीट दी गई थी।
जिसमें"ए बी सी डी " चार गोलों में सही जवाब के गोले को पूरा भरना था.
जनरल नाॅलेज के पेपर में
फेस बुक के संस्थापक,
’’सत्यमेव जयते’’ के उपनिषद, नीति आयोग के अध्यक्ष,
मोबाईल के आविष्कारक,
गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की तिथी,कोयले की उत्तम कोटि,स्पंज आयरन उत्पादन में भारत का विश्व में स्थान,मोहन जोदड़ो किस नदी के तट पर है।
2024 में होने वाले ओलम्पिक, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जन्म स्थान,छ.ग.मिठाई देहरौरी किस अनाज से बनती है,’’ओम जय जगदीश हरे’’ आरती के रचयिता का नाम,शतरंज में मोहरो की संख्या,आईपीएल खिलाड़ी शुभम अग्रवाल, इसरो और नाटो के मुख्यालय आदि प्रश्न पूछे गए.
विद्यार्थियों नेे उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया और ऐसी परीक्षा पुनः लिए जाने का आग्रह किया।
उक्त परीक्षा में टाॅप टेन में आने वाले 12विद्यार्थीयों को आकर्षक पुरूस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया. प्रथम स्थान निलेश भगत,
द्वितीय अंशिका यादव, तृतीय मुस्कान रमानी, आदर्श केसरवानी, गणेश प्रजापति ने प्राप्त किया. सांत्वना पुरस्कार अंशी खलखो, किरण कंवर, अमन पटेल, रजनी शर्मा, कुलदीप यादव, प्रीति साहू और छत्रपति साहू को दिया गया.
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के टॉपर किरण कंवर और प्रमिला साहू को पांच पांच हज़ार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया.
श्री रमेश कुमार अग्रवाल एक्साईज आफिसर कोरबा,
श्री गुलशन गोयल जिला सांख्यिकी अधिकारी के साथ आशीष उप्पल एक्साइज इंस्पेक्टर उपस्थित रहे.
पीएससी व्यापम चयनित अधिकारियों ने अपने अनुभवों को बच्चों से साझा कर कैरियर गाइडेंस किया.
प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा,शारीरिक परीक्षण,भर्ती, साक्षात्कार आदि के की विस्तृत जानकारी देकर शंकाओं को दूर करते हुए अपने उदाहरण रख कर बच्चों को परिश्रम और बौद्धिक क्षमता के आधार पर बडे़ से बड़े पदों को प्राप्त करने बच्चों में आत्मविश्वास जागृत किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीराम शोभायात्रा, भांगड़ा, बीहू, गिद्दा, लावणी, सुआ, करमा और मारवाड़ी राजस्थानी नृत्य का मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किया गया।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन