Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: आयुष विभाग द्वारा दूरस्त गांव, ग्राम बांझीबन, ब्लॉक पोंडी उपरोड़ा में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का रखा आयोजन

Vivek Sahu

Thu, Feb 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्शन में दिनांक 28 फरवरी 2024 दिन बुधवार को सुबह 9 बजे से ग्राम बांझीबन में निशुल्क ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 315 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई जिसमें 185 महिलाएं और 130 पुरुषों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इसके संयोजक श्रीमान डॉ. प्रदीप जैन जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा (छ.ग.) रहे इस दौरान आयुष स्वास्थ्य मेला प्रभारी डॉ. सदानंद गिरी रहे सहयोगी के तौर पर आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.नेहा मिंज, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का, द्वारा विभिन्न गंभीर बीमारी जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, बवासीर, चर्म रोग, गैस, पुरानी खांसी, स्वाश, सिकल सेल, एनीमिया, अनिद्रा, उदर रोग, पथरी, स्त्री रोग, रक्त प्रदर, अनियमित माहवारी, मिर्गी, बाल का झरना, वात रोग, साइटिका आदि रोगों का जांच कर निशुल्क औषधि वितरण किया गया और डॉक्टरों द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के लिए आम जनों को उचित सलाह दिया गया।   शिविर कार्यक्रम में फार्मासिस्ट रामनारायण पोर्ते, रघुनंदन पोर्ते, पदुम सिंह मरकाम, शेख रिज़वान मोहम्मद, मितानिन राजकुमारी, मितानिन प्रिया की सहभागिता सराहनीय थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन