Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: बालको पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील

Vivek Sahu

Tue, Mar 11, 2025
कोरबा। बालको थाना परिसर में होली के मद्दे नजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ( TI ) अभिनव कांत सिंह ने की, जिसमें होली त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि होली का पर्व हर्षौल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने बताया होली खुशियों और रंगों का त्यौहार है इसे नशे से दूर रहकर और आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। गैर समुदाय जो होली खेलना पसंद ना करते हो उन्हें जबरदस्ती रंग गुलाल ना लगाएं। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।थाना प्रभारी ने बताया कि होली के दौरान कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रहेगी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथी हुडदंगियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न करना है। बैठक में मौजूद आमजन एवं नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी शांति बनाए रखने का संकल्प लिया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन