Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया।

आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरि

अवैध शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से 20 पाव देसी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम जप्त।

कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

: बालको ने कर्मचारियों और समुदाय के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व।

Vivek Sahu

Mon, Aug 11, 2025
बालकोनगर( न्यूजउड़ान )वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ उत्साह और उल्लास से त्योहार मनाया। इस विशेष दिन पर उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों तथा सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम के सदस्यों की कलाई पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधकर उनके समर्पण, सतर्कता और निःस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वास और अटूट रिश्तों का प्रतीक यह त्योहार बालको में आपसी संबंधों को और गहरा करने का अवसर बना।   समारोह के दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर कार्यस्थल पर सुरक्षा की संस्कृति को नई ऊर्जा दी।   इसमें ट्रांसजेंडर, महिला और पुरुष सभी सुरक्षा एवं सेफ्टी कर्मियों की भागीदारी रही, जिसने विविधता और समानता के मूल्यों को भी उजागर किया।   इस अवसर पर बालको की उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको कर्मचारियों की कलाईयों पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधीं।   रक्षा बंधन का यह उत्सव केवल भाई-बहन के रिश्ते का जश्न नहीं था, बल्कि महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की कहानी का भी प्रतीक बना। उन्नति परियोजना ने महिलाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी की प्रगति और समुदाय का विकास साथ-साथ चलता है।   समृद्धि, सशक्तिकरण और साझा मूल्यों के माध्यम से हम ऐसा वातावरण बनाते हैं, जिससे सभी को लाभ मिले।   रक्षा बंधन जैसे पारंपरिक पर्व इस बंधुत्व और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं। बालको का यह उत्सव केवल राखी बांधने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक संदेश था कि हम साथ हैं और साथ ही आगे बढ़ेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन