Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Vivek Sahu

Mon, Jul 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में सजग कोरबा अभियान के तहत अपराध पर अंकुश लागाने सतत प्रयास किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में कटघोरा थाना क्षेत्रांतर्गत सोहेल अली पिता लियाकत अली उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम तुमान ने 2022 में सोशल मीडिया फेसबुक में अश्लील वीडियो पोस्ट करने का मामला है तो वही जय प्रकाश सारथी पिता देवनारायण सारथी उम्र 30 वर्ष निवासी पुछापारा, कटघोरा द्वारा भी 2023 में सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो पोस्ट वीडियो करने का मामला सामने आया है। सायबर टीप लाइन के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा व एसडीएम कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्ग दर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने दोनों आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों अरोपियों की गिरफ्तारी की तथा दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया। इस गिरफ्तारी में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उपनिरीक्षक शिव कुमार कोसरिया, एएसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक अजय खुटले, आरक्षक महेंद्र चन्द्रा का अहम योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन