Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।

Vivek Sahu

Mon, Feb 3, 2025
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल द्वारा आगामी चुनाव के परिप्रेक्ष्य में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।   वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था । दिनांक 03.02.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि सूर्या चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक CG 10 AZ 2003 में सफेद रंग की बोरी में तथा पिट्ठू बैग में अवैध देशी शराब रखा है।   जिसे बिक्री हेतु लेकर जाने वाला है, उक्त सूचना तस्दीक हेतु तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर मुखबीर के बताये हुलिये के आधार पर आरोपी योगेश कुमार यादव को स्कूटी सहित पकड़ा गया जिसकी तलाश पर 240 पाव देशी शराब किमती 21000रू. एवं वाहन स्कूटी क्रमांक CG 10 AZ 2003 को जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है। नाम आरोपी - योगेश कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 34 वर्ष निवासी गणेश चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन