Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, भारी समर्थन के बीच भरा नामांकन

Vivek Sahu

Tue, Feb 4, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान)कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत जिला पंचायत प्रत्याशियों ने आज सुभाष चौक से जिला पंचायत परिसर तक रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया।   भारी समर्थकों की उपस्थिति में हुए इस शक्ति प्रदर्शन में भाजपा के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली । भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी एवं उनके क्षेत्र: ✅ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 – श्रीमती निर्मला कँवर ✅ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 – श्रीमती हेमलता राठिया ✅ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 – श्रीमती मिलाप कंवर ✅ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 – श्री विनोद यादव ✅ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 – श्रीमती निकिता जायसवाल ✅ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 – श्रीमती माया कँवर ✅ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 – श्री विजय बहादुर जगत ✅ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 – श्रीमती शांति मरावी ✅ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 – श्री ठंडी लाल बिझवार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रही विशेष उपस्थिति: इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू, निकाय चुनाव संगठन प्रभारी रजनीश सिंह, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। जनता से समर्थन की अपील, भाजपा प्रत्याशियों की जीत का विश्वास इस नामांकन रैली में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं और जनता से आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। नेताओं ने कहा कि भाजपा जनहित, विकास और सुशासन की नीति पर कार्य कर रही है, जिसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। भारी भीड़ और जोश के साथ हुए इस नामांकन ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन