Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: भोजली पर्व पर कोरबा की जनता को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी शुभकामनाएं।

Vivek Sahu

Sun, Aug 10, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी कोरबा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने भोजली पर्व के अवसर पर कोरबा सहित समूचे क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भोजली पर्व हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति से जुड़ने और सामूहिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।   गोपाल मोदी ने कहा कि यह पर्व विशेष रूप से ग्रामीण अंचल में कृषि, वर्षा और हरियाली के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है।   इस अवसर पर महिलाएं और बालिकाएं भोजली की पूजा-अर्चना करती हैं और लोकगीतों के साथ इसे तालाब या नदी में विसर्जित कर सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कोरबा वासियों से अपील की कि इस परंपरा को सहेजते हुए आने वाली पीढ़ियों को भी इससे जोड़ें, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवित रह सके। उन्होंने विश्वास जताया कि भोजली पर्व से आपसी प्रेम, सहयोग और सौहार्द का वातावरण और प्रगाढ़ होगा। भोजली के इस पावन अवसर पर गोपाल मोदी ने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा—“आइए, हम सब मिलकर अपनी परंपराओं और संस्कारों को संजोएं और कोरबा को विकास और एकता की मिसाल बनाएं।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन