Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: "भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिविधान के साथ संभाला पदभार, कार्यकर्ताओं में दिखा नया जोश"

Vivek Sahu

Mon, Apr 28, 2025
भाजपा कार्यालय में आज एक भव्य और गरिमामय समारोह के बीच नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपने पद का औपचारिक कार्यभार ग्रहण किया। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गोपाल मोदी ने संगठन की जिम्मेदारी संभालते हुए सबको एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।   कोरबा( न्यूज उड़ान) कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर गोपाल साहू, जोगेश लांबा, नवीन पटेल, संदीप सहगल, ज्योति वर्मा, विकास अग्रवाल, मनीष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं। संगठन को मजबूत करने का संकल्प: समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। नए नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।   सभी ने आने वाले समय में भाजपा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा जताया। भक्तिमय माहौल और जोश: भाजपा कार्यालय पूरे समय भक्तिमय वातावरण और जोश से गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर नए उत्साह की चमक साफ दिखाई दी।   कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसने संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से भाजपा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन