Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: भाजपा का संकल्प पत्र पीएम मोदी की गारंटी है: ननकी

Vivek Sahu

Tue, Nov 7, 2023
कोरबा(न्यूज उड़ान) भाजपा के घोषणा पत्र के संबंध में टीपीनगर स्थित पंडित दीनदयाल कुंज पार्टी fकार्यालय में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने प्रेसवार्ता ली। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की गारंटी का संकल्प पत्र है। पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को गारंटी दी है। दो साल का बोनस सरकार बनते ही 25 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा। श्री कंवर ने बताया कि बड़ी घोषणा पत्र में गांरटी प्रदेश की महिलाओं व बहनों को दी है। अब हर महीने विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए मिलेंगे। इसमें किसी तरह की शर्त नहीं होगी। सभी महिलाओं को महीने के एक दिन राशि मिले इसके लिए हम कटिबद्ध हैं। अब तक समर्थन मूल्य का 22 सौ रूपए केन्द्र सरकार भेजती है, राज्य सरकार उसपर छह सौ मिलाकर किसानों को देती है। इस बार समर्थन मूल्य की दर को बढ़ाकर 31 सौ करने की घोषणा की गई है। किसानों को अभी अपने मेहनत के पैसे के लिए कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं। हमारा किसान भाईयों के साथ वादा है कि हम ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी व्यवस्था लाएंगे जहां से किसानों को नगद राशि का भुगतान होगा। इसके अलावा एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेशवासियों को पांच सौ रूपए में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं अब एक लाख युवाओं को एक निश्चित समय के भीतर नौकरी दी जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, चुनाव प्रभारी अशोक चावलानी समेत अन्य उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन