Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त कार्यवाही में सट्टाबाज को पकड़ा गया

Vivek Sahu

Thu, May 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ, सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुआ। पुलिस टीम के द्वारा लगातार सट्टा खेलने वालों पर कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम में सायबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी को सूचना मिला कि एक व्यक्ति बुधवारी बाजार कोरबा में लोगों से रुपये पैसों लेकर दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा खेला रहा है। कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान (रा पु से) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के मार्गदर्शन में घटना स्थल पर हमराह स्टाफ को साथ लेकर मुखबीर के बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, जो बुधवारी बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम महेन्द्र गंगवानी पिता स्व० मुरलीधर गंगवानी उम्र 43 साल सा० सांई मंदिर के पास रामसागर पारा कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ०ग०) बताया । जिसके कब्जे से 02 नग लाईनदार कागज जिसमें इंडिया बाजार, दिल्ली गोल्ड, फरीदाबाद, गाजियाबाद, पारस एवं हिन्दुस्तान नामक ऑनलाईन सट्टा का अंक लिखा, एक काले रंग का पेन नीली स्याही वाला एवं नगदी रकम 780/- बरामद हुआ। जो आरोपी का कृत्य जुआ/सट्टा एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध का होना पाये जाने से विधिवत कार्यवाही की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन