Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: ब्रेकिंग न्यूज : बालकों पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की, 505 लीटर महुआ शराब जप्त किया

Vivek Sahu

Thu, Oct 17, 2024
                        (.पुष्पेन्द्र श्रीवास.) कोरबा, (.न्यूज उड़ान.)  थाना बालकोनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में लालघाट नदी के पास से 505 लीटर महुआ शराब जप्त की और शराब बनाने के सामान को नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की और शराब बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि थाना बालकोनगर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने लालघाट नदी के पास जाकर रेड कार्रवाई की और 505 लीटर महुआ शराब जप्त की। शराब बनाने के सामान को भी नष्ट किया गया। पकड़े गए माल में 505 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के बर्तन और अन्य सामग्री शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, लक्ष्मीकांत खरसन, राजनारायण सिंह, हरीश मरावी, अनिल साहू, गजेन्द्र राजवाडे और राजेन्द्र यादव का उत्कृष्ट योगदान रहा। कोरबा पुलिस अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है और शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन