Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: ब्रेकिंग न्यूज भाजपा के बागी पार्षद नूतन सिंह ठाकुर बने नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति

Vivek Sahu

Sat, Mar 8, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) नगर पालिक निगम कोरबा का सभापति के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में तीन पार्षद के बीच हुए घमासान में भाजपा बागी पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की। नगर निगम भाजपा पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल को पछाड़ कर सभापति बने। निगम के आधे से ज्यादा अर्थात 33 पार्षदों ने उन पर अपना भरोसा जताते हुए सभापति बनाया। नगर निगम भाजपा संगठन के घोषित प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को 18 वोट और निर्दलीय पार्षद अब्दुल रहमान को 16 वोट प्राप्त हुए हैं। एक मत निरस्त हुआ है, नगर निगम के प्रशासक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की देखरेख में चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। पुरानी बस्ती वार्ड से पहली बार पार्षद बनने के बाद अब निगम के सभापति बने नूतन सिंह ठाकुर अधिवक्ता है और जिला अधिवक्ता संघ के सचिव भी है। पुरानी बस्ती में नूतन सिंह ठाकुर सभापति बनते ही वार्ड वासियों में समर्थकों में जश्न का माहौल ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन