Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: Breaking news Korba जेल से फरार आरोपियों में से तीसरे की हुई गिरफ्तारी

Vivek Sahu

Wed, Aug 6, 2025
कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) जिला जेल से 2 अगस्त को फरार हुए चार आरोपियों में से तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। इससे पहले मंगलवार को दो आरोपियों राजा कंवर और सरना सिंकू को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया था। तीसरे फरार बंदी दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 वर्ष, साकिन पोडीबहार नीचे मोहल्ला को आज कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह गिरफ्त में आने से बचने के लिए कोरबा से बाहर निकलने की तैयारी में था, लेकिन मुखबिर की सूचना के आधार पर और तकनीकी तौर पर की जा रही पतासाजी से मिले सुराग के जरिए उसे शहर छोड़कर भागने से पहले दबोच लिया गया। वहीं चौथे आरोपी चंद्रशेखर राठिया पिता सुरज प्रसाद राठिया उम्र 20 वर्ष, साकिन कमतरा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि वह भी देर-सबेर पकड़ लिया जाएगा। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का दावा कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन