Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा बायपास रोड हादसा: स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

Vivek Sahu

Wed, Jan 1, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान )। जिले के राताखार से दर्री जाने वाले बायपास मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। आज शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा, और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी। घटना उस वक्त हुई जब स्कूटी सवार युवक बायपास मार्ग पर जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से उसे टक्कर मारी और घसीटते हुए आगे ले गया। यह हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए लोग सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। यही नहीं, उन्होंने अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और शांत करने का प्रयास किया। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों और ट्रक चालकों की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय प्रशासन को इस मामले में जिम्मेदारी तय करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन