Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत पर ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण।

Vivek Sahu

Sat, Feb 8, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) दिल्ली प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया।   युवा मोर्चा और जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण कर इस जीत का उल्लास मनाया।     https://youtu.be/MaGfTFaOmBI?si=1xwo1-1Yc185pE0V   इस आयोजन में पूर्व महापौर जोगेश लांबा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की विकासवादी नीतियों की जीत है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए और 'भारत माता की जय' तथा 'वंदे मातरम्' के नारों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। पूरे माहौल में उत्साह और जोश देखने को मिला।   https://youtu.be/uXIuTr-R7IE?si=LmT6r66ZoPH2Ia7C     भाजपा समर्थकों में दिखा जबरदस्त जोश। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है।   सभी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पार्टी आने वाले समय में और मजबूती से जनसेवा के कार्य करेगी। इस आयोजन के दौरान भाजपा समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला, और चारों ओर जश्न का माहौल बना रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला मिडिया प्रभारी मनोज मिश्रा,योगेश मिश्रा,मंडल अध्यक्ष कोरबा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजू यादव, पवन सिन्हा, संजू वैष्णव, अंशु तिवारी, प्रमोद, दीनदयाल पटेल,सागर तेवानी, सन्नी सिंह राहुल शुक्ला, चंद्रभूषण झा, एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन