Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग ने ली प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक।

Vivek Sahu

Thu, Mar 13, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन के कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा श्री दिनेश कुमार नाग ने ली।   श्री नाग ने आवास निर्माण की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने 2024-25 में स्वीकृत आवासों और 2016-23 में अपूर्ण आवासों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास निर्माण कार्यों को गंभीरता से लिया जाए और आवासों को पूर्ण कराया जाए। अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आवास के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए आवास निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।   आवास प्लस 2.0 सर्वे छुटे हुए पात्र परिवारों के सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई, ताकि सभी जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।   आवास निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा 90 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।   श्री नाग ने निर्देश दिया कि जनपद स्तरीय अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की सतत समीक्षा करें और मैदानी अमला नियमित फील्ड विजिट कर लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करे। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि निश्चित समय अवधि में सभी स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य पूरा करें और आवासहीन पात्र परिवारों को जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाएं। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, जिला सलाहकार, विकासखंड समन्वयक, सहित सभी सरपंच, नोडल अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन