Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: जिला चेम्बर्स आफ‌ कामर्स कोरबा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष श्री योगेश जैन, सचिव श्री नरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश रमानी निर्वाचित।

Vivek Sahu

Wed, Jul 2, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिला चेम्बर्स आफ‌ कामर्स प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में देर शाम तक चली मतगणना के बाद घोषित किए गए परिणाम में योगेश जैन को दोबारा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश रामानी एवं महामंत्री के पद पर नरेंद्र अग्रवाल विजय हुए हैं। चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर योगेश जैन गजानंद अग्रवाल व विनोद अग्रवाल के बीच त्रिकोणी मुकाबला हुआ। जिसमें सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर योगेश जैन विजेता बने जिन्हें 577 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर गजानंद अग्रवाल रहे उन्हें 510 वोट प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर विनोद अग्रवाल रहे जिन्हें 66 मत प्राप्त हुए। इसी तरह महामंत्री के लिए मैदान में नरेंद्र अग्रवाल व सुभाष केडिया दो ही प्रत्याशी थे,और उनके बीच सीधी टक्कर थी। अंततः 598 वोटो से नरेंद्र अग्रवाल को जीत हासिल मिली। दूसरे स्थान पर प्रतिद्वंदी सुभाष केडिया को 557 वोट मिले। दोनों ही प्रत्याशियों में वोटो के अंतर से ही उनके बीच कड़ी स्पर्धा रही। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में ओमप्रकाश रामानी राहुल मोदी व विशाल सचदेवा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमें ओमप्रकाश रामानी सर्वाधिक 582 वोटो से विजयई रहे। दूसरे स्थान पर राहुल मोदी 340 वोट व तीसरे स्थान पर 228 वोटो के साथ विशाल सचदेवा रहे। कोषाध्यक्ष के लिए पड़े मतों में 31 निरस्त रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन