Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: मुख्यमंत्री कप राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 जून को।

Vivek Sahu

Sun, Jun 8, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )मुख्यमंत्री कप राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 08 जून 2025 समय दोपहर 03:00 बजे सेन्ट्रल स्टेडियम एस.ई.सी.एल. कोरबा में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत के करकमलों से किया जाएगा।   कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की सभापति नूतन सिंह राजपूत करेंगें।   भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का पहला मुकाबला झारखंड और आंध्रप्रदेश की टीमों के बीच खेला जाएगा।   टूर्नामेंट की समग्र जिम्मेदारी साजी टी जान को सौंपी गई है। महिला खिलाड़ियों की देखरेख की जिम्मेदारी अंजू सिंह, जानकी साहू, सुनीता देवांगन, स्मिता सिंह और पद्मिनी साहू को दी गई है।   इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनटीपीसी कोरबा के कार्यपालन निदेशक, परियोजना प्रमुख एवं मानव संसाधन प्रमुख उपस्थित रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ मिनी फुटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद सिमरनजीत कौर, पार्षद धन कुमारी गर्ग, इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह तथा सीटू के केंद्रीय महासचिव व्ही एम मनोहर भी मौजूद रहेंगे।   प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए नगर निगम, स्थानीय प्रशासन एवं खेल विभाग की व्यापक तैयारियां चल रही हैं।   इस राष्ट्रीय आयोजन से कोरबा में महिला फुटबॉल को नया आयाम मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन