Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: <em>मुख्यमंत्री श्री बघेल 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर</em> <em>विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात</em>

Vivek Sahu

Mon, May 22, 2023

कोरबा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्वान्ह लगभग 11 बजे राजधानी के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 12 बजे ग्राम चिर्रा के रीपा का अवलोकन कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर अनेक विकास कार्याे का लोकार्पण, भूमिपूजन व शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगात देंगे। साथ ही आमजनों से भेंट मुलाकात कर शासकीय योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2ः35 बजे चिर्रा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम कुदमुरा के लिए रवाना होंगे। 2ः50 बजे कुदमुरा में ठाकुरदेव स्थल पर पूजन कर मुख्यमंत्री वन विभाग के विश्राम गृह में विभिन्न सामजिक प्रमुखों व संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट मुलाकात करेंगे। 4ः20 बजे मुख्यमंत्री कुदमुरा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राउण्ड रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन