Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: <em>मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान दी अनेक विकास कार्यों की सौगात</em>

Vivek Sahu

Tue, May 23, 2023

कोरबा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

श्री बघेल विधानसभा रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लगभग 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक राशि के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल हैं।रामपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग उपसंभाग कोरबा के अंतर्गत 28 करोड़ 28 लाख के चांपा गेवरा रेलमार्ग पर उरगा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग में 9 करोड़ 14 लाख 88 हजार के तिलाईडबरा से करतला रोड तक 2 कि.मी. लंबा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित 4 कार्य, वन विभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार के 8 सड़क निर्माण कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 8 कार्य हेतु 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1 करोड़ 81 लाख 91 हजार के 10 विभिन्न कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6 करोड़ 8 लाख 76 हजार के 2 कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार शिलान्यास एवं भूमिपूजन के कार्यों के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20 करोड़ 53 लाख 77 हजार के 22 कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कंपनी मर्यादित कोरबा के 3 करोड़ 99 लाख 63 हजार के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग कोरबा अंतर्गत 1 करोड़ 42 लाख 24 हजार के 2 कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94 लाख 60 हजार के 6 कार्य शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन