Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: शहर की सड़को को लगी महापौर की कमीशन की नजर, पुनः भीख माँग कर महापौर की कमीशन भूख को करेंगे शांत :- हितानंद अग्रवाल

Vivek Sahu

Sat, Jul 6, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कोरबा निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद पर ख़राब सड़क को लेकर तीखा हमला बोला हैं | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि जिले में सड़को का निर्माण और कमीशन का खेल किसी से छुपा नही है पूर्व में भी महापौर के कमीशन के भूख को शांत करने के लिए भाजपा के पार्षदो ने जनता से महापौर के कमीशन की भूख को शांत करने के लिए जनता से भीख मांगा था और महापौर को दिया था, लेकिन कठपुतली की तरह चलने वाले महापौर जनता के दुख से दुखी नही है अपितु उनके दुःख से अपने तिजोरी को भरने में लगे है करोड़ों के टेंडर में झोल झाल कर जनता के खून पसीने की कमाई से मिले टैक्स का पैसा खा रहे है, जनता जागरूक हो गई है और महापौर को इसका एहसास हो गया है क्योंकि जनता ने अपने वोटो से जवाब देना शुरू कर दिया है अब वो दिन दूर नही है जब नगरी निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा । श्री अग्रवाल ने कहा कि अगर सड़को की मरम्मत जल्द शुरू नही की गई तो जनता से पुनः भीख मांग कर महापौर को दान में दिया जायेगा और उनके घर में सड़क की बजरी को ले जाकर उनकी तिजोरी में रखा जाएगा ताकि उनकी कमीशन की भूख शांत हो पाये |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन