Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतदान करने की अपील

Vivek Sahu

Thu, Nov 16, 2023
कोरबा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने कोरबा जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 में लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए हर मतदाता का वोट अमूल्य है।   मतदान का अवसर एक निश्चित अवधि में मिलता है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर को बिना गंवाए विधानसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मतदान केंद्रों में सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करें। कलेक्टर ने मतदाताओं को जागरूक होकर जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से शांति पूर्ण मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि मतदान दिवस के दिन मतदातागण मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में उपस्थित होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। अपने जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन